मेरठ, मार्च 16 -- इंचौली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगरपंचायत लावड़ के मोहल्ला नई बस्ती स्थित एक मकान पर छापा मारकर फ्रीज में रखा मांस बरामद किया। पुलिस ने मांस को कब्जे में लेते हुए मौके से मकान स्वामी पिता-पुत्र को हिरासत में लिया। पुलिस ने पशु चिकत्सक की मदद से मांस का नमूना जांच के लिए लैब भिजवाते हुए पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। चौकी इंचार्ज लावड कुमार गौरव सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला नईबस्ती निवासी साबिर के घर छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान मकान में रखे फ्रीज से दो किलो संदिग्ध मांस बरामद किया गया। बरामद मांस को कब्जे में लेते हुए मकान स्वामी साबिर और उसके बेटे अलतमश को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए पिता पुत्र ने पुलिस को गुमराह करते हुए एक पागल व्यक्ति द्वारा मांस देने की जानक...