मकान से नगदी समेत तीस लाख के आभूषण चोरी
आजमगढ़, मई 22 -- तहबरपुर, आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के धनिया कूडी गांव में गुरुवार की रात को घर में घुसकर चोर 25 हजार रुपये नकदी समेत 30 लाख रुपये के जेवर आदि कीमती सामान उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।तहबरपुर थाना क्षेत्र के धनियां कूडी गांव निवासी हृदय नारायण तिवारी गांव के बाहर मकान बनवाकर परिवार समेत रहते हैं। गुरुवार की रात्रि बिजली न रहने से परिवार के लेग भोजन करने के बाद पुरुष सदस्य घर के बाहर सो गए। जबकि महिलाएं मकान के छत पर सो गई। परिजन का कहना है कि रात में छत के रास्ते से घर में घुसे चोरों ने आलमारी और बक्सा में रखा 25 हजार रुपये नकदी, 30 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर के अलावा अन्य कीमती सामान उठा ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.