मकान से तार चोरी कर रहे युवक को पकड़ पुलिस के हवाले किया मकान से तार चोरी कर रहे युवक
नोएडा, जून 27 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में निर्माणाधीन मकान से तार चोरी कर रहे युवक को मकान मालिक ने पकड़ लिया। भागने के चक्कर में वह पहली मंजिल से कूद गया,जिससे चोटिल हो गया। ग्रामीणों की मदद से मकान मालिक ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के शिवालिक वाटिका में रहने वाले दिलीप कुमार का मुबारकपुर में मकान का काम चल रहा है। शुक्रवार की सुबह वह अपने निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे, तभी एक अज्ञात युवक पहली मंजिल पर वायरिंग के तार खींचकर बंडल बना रहा था। दलीप कुमार को देखते ही वह भागने लगा और पहली मंजिल से कूद गया। शोर मचाने पर राहगीर और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मकान मालिक ने राहगीरों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। आरोपी युवक अमित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.