मकान से जेवरात और नगदी चोरी
गाज़ियाबाद, जुलाई 30 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थानाक्षेत्र के गांव बेगमाबाद में बुधवार रात को छत के रास्ते घर में आए बदमाशों ने नगदी और सोने के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बेगमाबाद निवासी श्रीभगवान ने बताया कि बुधवार रात परिवार के सभी लोग एक कमरे में सो रहे दे। गुरुवार सुबह जब उठे तो मकान का सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि देर रात बदमाश पास के निर्माणाधीन मकान की छत से घर में दाखिल हुए। इसके बाद सेफ और संदूक से बीस तोला सोना, 50 हजार रुपये की नगदी चोरी करके ले गए। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.