मथुरा, मई 2 -- थाना कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान केआर इंटर कालेज के समीप खाली प्लॉट की दीवार के समीप से शनिवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से मकान से चोरी कॉपर तार व केबिल आदि बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे उप निरीक्षक आमोद कुमार, सुभाष चन्द्र पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने केआर इंटर कालेज के समीप खाली प्लॉट की दीवार के समीप से चोरी के मामले में प्रकाश में आये राजकुमार,साहिल निवासीगण गांव सलेमपुर, हाईवे, सलमान उर्फ सलीम निवासी नई बस्ती, डीग गेट,गोविन्दनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 10 मीटर नेशनल केबल ढाई एमएम चार कोर और करीब 14 किलोग्राम कापर पाईप बरामद कर चालान किया। कोतवाली प...