मकान से चार लाख के आभूषण चोरी
आजमगढ़, मई 25 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला थाना क्षेत्र के गनवारा गांव में शनिवार रात घर के पीछे का दरवाजा खोलकर चोर मकान के अंदर घुस गए। मकान में रखा लगभग चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। अहरौला थाना क्षेत्र के गनवारा गांव निवासी शिवशंकर मौर्य का परिवार रविवार को अयोध्या में दर्शन करने के लिए जाने की तैयारी में शनिवार से लगा हुआ था। परिवार के लोग भोजन कर जल्दी ही सो गए। रात में अज्ञात चोर घर के पीछे के दरवाजे की सिटकिनी खोल कर मकान के कमरे में पहुंच गए। यह भी पढ़ें- 20 हजार नकदी सहित लाखों की चोरी आलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखा सोने, चांदी के करीब चार लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। रविवार अलसुबह घर के लोग जगे तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.