मकान से गिरकर पेंटर की मौत
बिहारशरीफ, मई 17 -- राजगीर, निज प्रतिनिधि। शहर के सम्राट अशोक नगर मोहल्ले में रविवार की सुबह मकान से गिरकर एक पेंटर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान गांधी टोला निवासी 45 वर्षीय ज्वाला रविदास के रूप में की गयी है। हादसे के बाद मोहल्ले में मातम पसर गया है। परिजनों ने बताया कि वह मकान पेंट करने का काम करता था। सुबह में दो तल्ला मकान पेंट करने के दौरान वह नीचे गिर गया। आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पड़ोसियों ने बताया कि प्रिंस व निशा नाम के दो बच्चे हैं। वह अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिवार को भविष्य अंधकारमय हो गया है। घटना के बाद विधायक कौशल किशोर ने दुकख प्रकट किया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। (राजगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.