फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- बल्लभगढ़(अशोक जैन)। सेक्टर-3 स्थित एक मकान में चोरों ने रात के समय ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-3 निवासी मकान मालिक सचिन महेश्वरी ने बताया कि घर बंद था और एक कमरा किराये पर दिया हुआ था। सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर देखा तो मुख्य दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे हुए थे।पीड़ित के अनुसार चोर घर से करीब 90 हजार रुपये नकद, सोने की चूड़ियां, अंगूठियां, गले की चेन, कानों के टोप्स और चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...