कटिहार, मार्च 18 -- कटिहार, वरीय संवाददाता भारत की जनगणना 2027 को पूरी तरह डिजिटल और सटीक बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार से समाहरणालय परिसर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे बैच की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रधान जनगणना अधिकारी सह जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर किया गया। इस प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक राहुल श्रीवास्तव एवं सुनील कुमार, सहायक निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार, पटना द्वारा अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का मुख्य फोकस डिजिटल एप के माध्यम से मकान सूचीकरण और परिवारों की गणना को सटीक एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान उप-महारजिस्ट्रार मृत्युंजय कुमार ने प्रतिभागियों को डिजिटल प्रक्रिया की बारीकियों ...