जामताड़ा, अप्रैल 30 -- कुंडहित, प्रतिनिधि। जनगणना 2027 के तहत जनगणना पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। बुधवार को कुंडहित में जनगणना 2027 के तहत कराए जाने वाले मकान सूचीकरण कार्य के लिए प्रगणकों के दो बैचो का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बतौर प्रशिक्षक दीपक कुमार सिंह, शशि भूषण, कृष्ण कुमार मंडल तथा सर्वेश कुमार ने प्रगणको के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सरकारी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से मकान सूचीकरण की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि कैसे आप मकान को पहचान सकते हैं सार्वजनिक निजी एवं अन्य प्रकार के मकान के बारे में भी बताया गया। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर प्रशिक्षण संपन्न सूचीकरण के दौरान क्या-क्या सावधानियां रखनी है। जिससे जनगण...