समस्तीपुर, मई 5 -- समस्तीपुर। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण के कार्य के लिए एचएलओ एप्लीकेशन का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रधान जनगणना अधिकारी- सह डीएम रोशन कुशवाहा ने बैलुन उड़ाकर इसकी शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला में कुल हाऊस लिस्टिंग ब्लाक की संख्या 8028 है। जिसमें प्रगणक - 7902, पर्यवेक्षक 1367 के द्वारा एचएलओ एप्लीकेशन के माध्यम मकानों की सूचीकरण किया जाना है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं इसमें शामिल सभी कर्मियों को ट्रेंड भी किया गया है। मौके पर जिला जनगणना अधिकारी सह एसी ब्रजेश कुमार, अपर जिला जनगणना अधिकारी अशोक कुमार, चार्ज अधिकारी ज्ञान प्रकाश, अपर चार्ज जनगणना अधिकारी पवन कुमार सिंह, प्रगणक एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जनगणना : म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.