मकान सूचीकरण के पर्यवेक्षकों के बीच किट का वितरण
रामगढ़, मई 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला बीडीओ सुधा वर्मा ने शुक्रवार को 16 मई से शुरू होने जा रहे मकान सूचीकरण कार्य के प्रथम चरण को लेकर पर्यवेक्षकों के बीच किट का वितरण किया। उन्होंने सभी कर्मियों को कार्य की जिम्मेदारियों व आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि मकान सूचीकरण कार्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जिसे पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न करना आवश्यक है। इस मौके पर प्रभारी प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, सामान्य कोषांग जनगणना से जुड़े कर्मी व अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे। सभी पर्यवेक्षकों को सूचीकरण कार्य में उपयोगी आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने कर्मियों से निर्धारित समय पर घर-घर जाकर सही जानकारी संकलित करने की अपील की। यह भी पढ़ें- पारदर्शिता व समर्पण के साथ करें मकान सूचीकरण कार्य: डीसी यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.