सीतामढ़ी, अप्रैल 22 -- सीतामढ़ी। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण कार्य को लेकर बथनाहा प्रखंड में प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। यह प्रशिक्षण 13 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल 2026 तक उच्च विद्यालय बथनाहा में संचालित किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के कुल 90 राजस्व ग्रामों में यह कार्य 487 प्रगणक और 82 पर्यवेक्षकों के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को घर-घर जाकर सही तरीके से आंकड़ा संग्रहण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। मकान सूचीकरण का कार्य 2 मई 2026 से शुरू होकर 31 मई 2026 तक पूरा किया जाना है।इस यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर प्रगणक और पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण बार की जनगणना में सरकार ने एक नई पहल करते हुए स्व-गणना की व्यवस्था लागू की है। इसके तहत आम नागरिक...