मकान सूचीकरण का कार्य हुआ शुरू
मधेपुरा, अप्रैल 30 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। प्रखंड की 17 पंचायतों और नगर पंचायत क्षेत्र में पर्यवेक्षकों, फील्ड ट्रेनरों और प्रगणकों की टीम ने धरातल पर उतरकर डेटा संग्रह का व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान रघुनाथपुर पंचायत के पर्यवेक्षक पप्पू कुमार राम ने बुधवार को अपनी टीम के साथ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने प्रगणक शाकिब रहमानी, दीपक जिंदल, तेज नारायण कुमार, सुशील कुमार और सुप्रिया यादव को कार्यशैली की बारीकियों से अवगत कराया। इस चरण में मुख्य रूप से सभी वार्डों में स्थित भवनों की गणना की जा रही है और प्रत्येक भवन को एक विशिष्ट पहचान संख्या (यूनिट नंबर) आवंटित की जा रही है। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर प्रशिक्षण संपन्न हाउस लिस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.