मकान सूचीकरण का कार्य दो दिन में पूरा कराएं : अनुरुद्ध कुमार
हरदोई, जून 3 -- संडीला। नगर पालिका परिषद संडीला के डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण काम की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी अनुरुद्ध कुमार ने की। बैठक में सभी पर्यवेक्षकों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिन पर्यवेक्षकों का कार्य अपेक्षाकृत कम पाया गया, उन्हें सूचीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। अनुरुद्ध कुमार ने सभी पर्यवेक्षकों से कहा कि वे अपने-अपने प्रगणकों के माध्यम से मकान सूचीकरण का कार्य आगामी दो दिनों में हर हाल में पूर्ण कराएं। ताकि जनगणना से संबंधित कार्य समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके। यह भी पढ़ें- कृषि भवन नम्बर वन, डीएम आवास का क्रमांक-16 सभी पर्यवेक्षकों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.