बेगुसराय, मई 6 -- बेगूसराय, निज संवाददाता। सदर प्रखंड में बुधवार को मकान सूचीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व में नक्शा निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अब जनगणना की महत्वपूर्ण प्रक्रिया 'हाउस लिस्टिंग' शुरू की गई है। इसके तहत प्रत्येक परिवार एवं आवासीय इकाई का विस्तृत विवरण एकत्रित किया जा रहा है। प्रखंड विकास अधिकारी रवि शंकर कुमार ने विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में कार्य की प्रगति का जायजा लिया। बीडीओ ने नीमाचांदपुरा एवं वनद्वार पंचायतों का दौरा कर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान कार्य निष्पादन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उसका त्वरित समाधान किया ताकि जनगणना कार्य सुचारू एवं समयबद्ध ढंग से संप...