मकान सूचीकरण कार्य में धीमी प्रगति पर तीन दर्जन भर पर्यवेक्षकों को नोटिस
सिद्धार्थ, जून 6 -- बांसी। जनगणना के अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण कार्य की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न मिलने पर चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार बांसी के दर्जनों पर्यवेक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जारी नोटिस में कहा गया है कि कई क्षेत्रों में कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। पर्यवेक्षण कार्य में अपेक्षित सक्रियता का अभाव देखा गया है। नोटिस में संबंधित पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। कार्य में तत्काल सुधार लाते हुए प्रगति करें। चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक प्रगति न मिलने पर जनगणना अधिनियम 1948 के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।उधर नोटिस प्राप्त करने वाले पर्यवेक्षकों का कहना है कि जनगणना एवं मकान सूचीकरण कार्य में प्रगणकों द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.