मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 85 प्रतिशत पूरा
जहानाबाद, मई 20 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य अरवल जिला में प्रगति पर है।
निरीक्षण कार्य निदेशक, जनगणना कार्य-सह-मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी, बिहार रंजीता द्वारा अरवल प्रखंड के सोनबरसा पंचायत का भ्रमण कर प्रगणक एवं पर्यवेक्षक द्वारा किए जा रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित परिवारों से प्राप्त विवरणियों का मिलान करते हुए कार्य की गुणवत्ता एवं शुद्धता का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में मोबाइल ऐप के माध्यम से संकलित डिजिटल डाटा का भी गहन सत्यापन किया गया तथा प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि जनगणना कार्य को त्रुटिरहित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जा सके। इसके उपरांत निदेशक द्वारा नगर परिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.