मकान विवाद में जान से मारने की धमकी, डीएम से शिकायत
शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अकव मस्जिद निवासी अनुराग वर्मा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मकान विवाद में जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। अनुराग वर्मा का कहना है कि उनके मकान को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि पंकज वर्मा, युवराज, कुंवर वर्मा, संजय वर्मा और शिवम वर्मा उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत रखते हैं। विरोध करने पर कई बार मारपीट की गई और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने दुर्घटना कराकर जान से मारने की धमकी भी दी है। उन्होंने आशंका जताई है कि परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है और इसके लिए नामजद लोग जिम्मेदार होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.