रामपुर, जून 27 -- संभल के हयातनगर क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद फंदे पर लटककर जान देने वाली विवाहिता का पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव शाहबाद स्थित मायके पहुंचा। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। परिजनों के अनुसार शाहबाद निवासी कहकशा (35) की शादी हयातनगर निवासी जाहिद से हुई थी। शुक्रवार को मकान बेचने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद कहकशा ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- मकान विवाद के बाद विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान यह भी पढ़ें- कंडा निवासी विवाहिता की जहर खाने से मौत यह भी पढ़ें- फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...