सोनभद्र, मार्च 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कस्बा रामगढ़ में शनिवार की रात 12 वर्षीय बालक की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। एसओजी और पन्नूगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। मकान विवाद और अंधविश्वास में बालक की गला रेतकर हत्या की गई थी। चुर्क स्थित पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसपी अभिषेक वर्मा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 8:30 बजे के बीच रामगढ़ कस्बे में 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता अपने साथी राज चौहान के साथ खेलकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दिवाकर गुप्ता निवासी कसारी, थाना पन्नूगंज ने अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों बच्चों को पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.