उरई, मार्च 30 -- उरई। मकान रजिस्ट्री में धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। रुपए लेने के बाद भी मकान को खाली नहीं किया जा रहा है शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सोमवार को जालौन निवासी इरफान ने अपरजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित ने बताया कि उन्होंने किस्तों में 23.50 लाख रुपये देकर मकान खरीदा था, लेकिन रजिस्ट्री में धोखाधड़ी कर अधिक राशि दर्ज करा दी गई। आरोप है कि बाद में आरोपी पक्ष ने साजिश के तहत आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और हर माह 30 हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि फरवरी 2024 से अब तक लगातार पैसे लिए जा रहे हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.