हापुड़, फरवरी 20 -- हाफिजपुर थाा क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी व्यक्ति ने कुछ आरोपियों पर उसके मकान में लूटपाट कर अवैध ढंग से कब्जा करने का आरोप लगाया है। शिकायत करने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर अब पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव महमूदपुर निवासी कपिल तेवतिया ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 31 दिसंबर 2025 की दोपहर को एक परिचित ने फोन पर सूचना दी कि कुछ लोग ट्रक से उनके घर का सामान लूटकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पीड़ित ने डायल-112 पर काल कर शिकायत दर्ज कराई।आरोप है कि आरोपियों ने 15 दिसंबर 2025 को भी मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया था और घरेलू सामान व आभूषण लूट लिए थे। साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे ...