झांसी, मार्च 16 -- झांसी, संवाददाता। टहरौली थाना क्षेत्र में दर्द-विदादक घटना हुई। गांव घुरैया में कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं भैंस समेत चार मवेशियों की मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।गांव घुरैया निवासी काशी प्रसाद घोष अपने घर की बाउंड्री के अंदर मवेशियों का बाड़ा बनाए हुए हैं। जिसमें वह मवेशी बांधते थे। बीती देर शाम वह परिवार के साथ खेत पर गेहूं की कटाई करने गए हुए थे। तभी अचानक बाड़े में आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपस का इलाका दहल उठा। आनन-फानन में ग्रामीण मदद को दौड़े। लेकिन, तब तक आग चारो तरफ लग गई। सूचना पर पहुंचे काशी प्रसाद व उनका परिवार फूट-फूटकर रो पड़े। तब तक प्रधान प्रतिनिधि शिवदयाल च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.