मकान में लगी आग, सामान जलकर खाक
अयोध्या, मई 16 -- अयोध्या, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के जमुनिया बाग कोठापार्चा स्थित एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम छह बजे अनुभव सोनी पुत्र राजू सोनी मस्जिद गली चौक कोठापार्चा के घर की सबसे ऊपर छत पर अस्थाई कमरे में लगे एसी के कंप्रेसर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घर वाले जब तक कुछ समझते आग ने पूरे कमरे को आगोश में ले लिया। फायर कर्मियों ने आग बुझाई तो पता चला कि कमरे में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.