भदोही, फरवरी 1 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बंजारी गांव में शनिवार की रात एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। इसके कारण वहां पर अफरा-तफरी का आलम रहा। जिससे घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उक्त गांव निवासी सत्कार अली शनिवार की रात खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। जब आग लगी तो घर छोड़कर फरार हो गए। पड़ोसियों की निगाह पड़ी तो मकान बंद था। शनिवार की रात करीब नौ बजे पड़ोसियों ने मकान से आग की लपटें उठती देखीं। जिसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.