मकान में लगी आग, नकदी समेत लाखों का नुकसान
संभल, अप्रैल 21 -- थाना क्षेत्र के गांव अहरोला नौआबाद में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखी नकदी व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पीडिता ने राजस्व विभाग की टीम को सूचना दी। क्षेत्र के गांव अहरोला नौआबाद निवासी रामहरी पत्नी चन्द्रकेश मायके में रह रही है। सोमवार को घर के पास पीड़िता व उसके बच्चे नये मकान का निर्माण कार्य करा रहे थे। तभी अचानक से घर में आग लग गई। ग्रामीण ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक घर में रखी नकदी व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- तेज धमाके के साथ सिलेंडर फटा, घर बना आग का गोला राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पीड़िता ने बताया कि मकान पर लेंटर डालने के लिए सात लाख रूपये की नकदी व घरेलू सामान जल गया। जिससे लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.