आजमगढ़, मार्च 5 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लाहीडीह गांव में मंगलवार देर रात शरारतीतत्वों ने रिहायशी मकान में आग लगा दी। जिससे पांच बकरियों की मौत हो गई। अन्य सामान भी जल गए। परिवार के लोगों ने किसी तरह जान बचाई। पड़ोसियों की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लाहीडीह गांव निवासी मो. आरिफ उर्फ चुन्नू का परिवार मड़ई और टीनशेड में रहता है। मंगलवार की देर रात परिजन भोजन करने के बाद घर के बरामदे में सो रहे थे। इस दौरान शरारती तत्वों ने मड़ई में आग लगा दी। लपटों के विकराल रूप लेने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। घरवालों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग आग बुझाने के लिए पहुंचे। आग की चपेट में आने से पांच बकरियों की मौत हो गई। घरेलू सामान भी जलकर ...