मकान में लगी आग, अग्निशमन टीम ने पाया काबू
देवरिया, जून 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के राम गुलाम टोला पश्चिमी में महाराणा प्रताप स्कूल के समीप एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर से आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का ब्यौरा बना तहसीलदार को सौंप दिया।मोहल्ले में शाहिल अंसारी पुत्र हसनैन की मकान में दोपहर को अचानक रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव के साथ ही आग लग गई। परिवार के लोगों ने पहले तो आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलता देख अग्निशमन टीम को इसकी जानकारी दी। सूचना पर अग्निशमन टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। संयोग अच्छा था कि टीम समय से पहुंच गई, रसोई गैस सिलेंडर नहीं फटा, वरना बड़ा हादसा हो जाता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.