पीलीभीत, जून 18 -- पूरनपुर। घर में लकड़ी रखने से मना करने पर चार लोगों ने पिता पुत्र के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र के रहने वाले ब्रिजेंद्र गिरी पुत्र शिवशंकर गिरी ने बताया कि गांव में उनके चाचा का मकान खाली पड़ा है। आरोप है मकान में राजकुमार पुत्र प्रेमगिरी और धर्मवीर पुत्र राजाराम साल की लकड़ी लाकर रखते हैं। ब्रिजेंद्र गिरी ने उन्हें मना किया। आरोप है 15 जून को आरोपियों ने दो अज्ञात लोगों के साथ उन्हें धेरकर धारदार हथियारों से हमलाकर दिया जिससे ब्रिजेंद्र गिरी घायल हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने खेत पर धान लगा रहे उनके बेटे शिवम के साथ भी मारपीट की जिससे वह गंभीर रुप से घयल हो गया। पुलिस ने ब्रिजेंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ...