गाज़ियाबाद, फरवरी 28 -- लोनी, संवाददाता। लोनी थाना पुलिस ने शनिवार को अशोक विहार कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी कर पटाखे बनाकर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को मौके से चार मशीन, 42 किलो विस्फोटक और 26 कट्टे पटाखे बरामद हुए। लोनी थाना पुलिस ने सूचना पर अशोक विहार कॉलोनी स्थित शौकीन चौराहे के पास एक मकान में छापेमारी की। पुलिस को मकान से पटाखे बनाने वाली चार मशीन, 42 किलो विस्फोटक, 40 किलो फेविकोल, 26 कट्टे पटाखे बरामद हुए। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम शाहनवाज निवासी राशिद अली गेट और अनीस निवासी अशोक विहार बताए। इन्होंने बताया कि दोनों शादी समारोह में होने वाली आतिशबाजी बेचने का कार्य करते हैं। उन्होंने फर्रुखनगर से पटाखे बनाने का सामान खरीद कर लाना स्वीकार किया है। दोनों ने पटाखे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.