बरेली, जनवरी 17 -- बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में बिना अनुमति मकान में नमाज अदा कर रहे 12 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्रवाई की है। नमाज अदा करने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज में शुक्रवार को हसीन खां के मकान में बिना अनुमति के सामूहिक नमाज अदा की जा रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्रवाई की है। मकान मालिक और इमाम सहित तीन लोग फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक हसीन खां, इमाम नौशाद और सलमान भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले। सभी आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसआई अनीस ने बताया कि मोहम्मदगंज में शुक्रवार को हसीन खां के मकान में बिना अनुमति के नम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.