गिरडीह, अप्रैल 6 -- गावां। गावां निवासी रामसाही चौधरी गावां थाना में आवेदन देकर अपने नवनिर्मित मकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। कहा कि मकान में एक दुकान की शुरुआत करने जा रहे थे। दुकान का उद्घाटन 8 अप्रैल को रखा गया है। जिसके कारण देर रात तक मकान में काम करवा रहे थे। शनिवार रात्रि साढ़े बारह बजे काम करवाकर अपने स्टाफ व परिवार के साथ वापस जा रहे थे। इस बीच पहले से घात लगाकर बैठे पवन राम, राहुल राम एवं बिरला राम व कुछ अन्य ने हथियार दिखाकर हमलोगों को रोक लिया व जातिसूचक गाली दी व हथियार से मारने का कोशिश की। सारी घटना का वीडियो भी साक्ष्य के रूप में मौजूद है। हम लोग किसी प्रकार घर चले आए। बाद में वे लोग रात्रि लगभग डेढ़ बजे लूट के इरादे से हमारे मकान के पास पहुंचे और शीशा व गेट तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। उनलोगों ने लाखों की लागत स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.