मेरठ, अप्रैल 27 -- लोहियानगर पुलिस ने मकान में चोरी करने वाले जमना नगर निवासी रिहान को गिरफ्तार किया है। 26 अप्रैल को लोहियानगर की बिस्मिल्ला गार्डन कालोनी निवासी शबनम ने बताया कि वह परिजन संग किसी काम से शहर से बाहर गई थी। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़ा और सामान चोरी लिया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें रात एक बजे तीन चार लोग ताला तोड़कर घर में घुसते व सामान चोरी कर ले जाते दिखाई दिया। लोहियानगर थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना हैं कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.