फिरोजाबाद, फरवरी 27 -- थाना लाइनपार पुलिस ने एक मकान में चल रहे देह व्यापार होते पकड़ा है। पुलिस ने दो महिलाओं और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी को आजाद नगर में देह व्यापार के बारे में पता चला था। सीओ की देखरेख में पूरी कार्रवाई थाना पुलिस ने की। मकान में पिछले कई महीनों से चोरी छिपे ये देह व्यापार फलफूल रहा था। सीओ सिटी प्रवीन कुमार तिवारी को सूचना मिल रही थी कि लाइनपार थाना क्षेत्र के आजाद नगर में देह व्यापार का धंधा लगातार एक मकान में किया जा रहा है। सादा वर्दी में पुलिस को भेजकर पूरे मामले को ट्रेस किया गया। इसके बाद सीओ की निगरानी में थानाध्यक्ष थाना लाइनपार रमित कुमार आर्य पुलिस बल के साथ आजाद नगर में गुरुवार की शाम पहुंचे। जैसे ही पुलिस ने धंधा कराने वाली महिला जिसे बुआ कहकर पुकारा जाता है, उसके घर पर छापा मारा वैसे ही म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.