मेरठ, मार्च 15 -- नौचंदी थाना क्षेत्र के सेक्टर-11 गणेश पार्क में शनिवार को दिनदहाड़े तीन युवक एक मकान में चोरी के इरादे से घुस गए। पड़ोसियों की सतर्कता के चलते उनकी योजना नाकाम हो गई। लोगों ने पीछा कर दो युवकों को दबोच लिया, जबकि एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पिटाई कर पुलिस को सूचना दी गई। घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है। सेक्टर-11 गणेश पार्क में स्थित एक मकान में तीन युवक संदिग्ध हालात में घुसते दिखाई दिए। पास ही रहने वाले एक व्यक्ति की नजर जब उन पर पड़ी तो उसे शक हुआ। उसने तुरंत आसपास के लोगों को आवाज देकर बुला लिया। देखते ही देखते मौके पर कई लोग जमा हो गए और मकान की ओर बढ़े। लोगों को अपनी ओर आता देख तीनों युवक भागने लगे। इस दौरान लोगों ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी मौके से फरार होने में सफल ...