मिर्जापुर, अप्रैल 28 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरोइयां गांव में बीती रात मकान में घुसे चोरों ने साढ़े तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह नींद खुलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिवार के सदस्य गेट का ताला बंद कर बाहर सोए थे। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। क्षेत्र के नरोइया गांव के अंगनपुर मजरा निवासी वीरेंद्र उर्फ भुंवर का मकान है। उन्होंने बताया कि बीती रात मुख्य गेट का दरवाजा बंद कर परिवार के लोग बाहर सोए थे। उसी समय मकान के पीछे सेंधमारी कर चोर अंदर घुस गए। दो कमरों का ताला तोड़कर संदूक तोड़ने के बाद चोरों ने 20 हजार रुपये नगदी और आभूषण समेत साढ़े तीन लाख रुपये का सामान पार कर दिया। यह भी पढ़ें- तीन दिन बीत जाने के बाद भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं यहाँ तक साड़ी व कपड़े भी उठा ले गए। सुबह नींद खुलने पर घटना की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.