मकान में घुसे चोर, 20 हजार नगद समेत मोबाइल ले उड़े
गुमला, जून 17 -- गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पुग्गु स्थित सुमति छात्रावास मैदान के समीप किराए के मकान में चोरी की घटना सामने आई है। इस संबंध में पीड़ित प्रवीण महली ने बुधवार को गुमला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रवीण ने बताया कि वह सिसई प्रखंड के पुसो गांव का रहने वाला है और वर्तमान में राजेश के किराए के मकान में रहकर शहर की एक दुकान में काम करता है। बुधवार सुबह वह पानी भरने के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर में प्रवेश कर लिया।चोरों ने कमरे से गुल्लक, पर्स और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पर्स में करीब 20 हजार रुपये नकद रखे हुए थे। वापस लौटने पर घर में सामान बिखरा मिला और चोरी की जानकारी हुई।पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.