रामपुर, फरवरी 5 -- शाहबाद। बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे बने मकान में घुस गई। इसमें मकान की दीवार ढहने से लाखों रुपए की क्षति पहुंच गई। हादसे के बाद काफी देर मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। परिजन चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में दोनों पक्षों के बीच मामला रफा-दफा हो गया। बदायूं जिले की ट्रैक्टर-ट्राॅली गन्ना लेकर जा रही थी। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर मंगोली में नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्राइमरी स्कूल के पास बाबू राम का मकान है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली रात बारह बजे के बाद मकान में घुस गई। इससे मकान का आगे का हिस्सा धराशाई हो गई। गनीमत रही कि उस वक्त सभी परिजन मकान में भीतर मौजूद थे। टक्कर लगने के बाद जोरदार आवाज हुई, इससे परिजन सहम गए। जल्दबााजी में बाहर आकर देखा तो उनके होश उड़ गए। मौके पर हंगामा खड़ा हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.