रुडकी, अप्रैल 11 -- रुड़की, संवाददाता। पुलिस और गो स्क्वायड की टीम ने एक में छापामारी कर एक आरोपी को गोमांस के साथ गिरफ्तार किया जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव जौरासी में शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक मकान में गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस और गो स्क्वायड की टीम ने मकान में छापेमारी की। इस बीच तीन आरोपी अंधेरा का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। जबकि पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.