सहारनपुर, जून 4 -- सहारनपुर। सदर बाजार क्षेत्र के कपिल विहार में बुधवार दोपहर एक युवक ने छत पर रखे कपड़ों में आग लगाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। इससे अफरा तफरी मच गई। सूचना पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद युवक ने दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने पड़ोसी मकान की छत के रास्ते अंदर पहुंचकर स्थिति को संभाला। मोहल्ला कपिल विहार निवासी युवक सूरज मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। बुधवार दोपहर उसने अपने मकान की छत पर रखे कपड़ों में आग लगा दी। इसके उसने कमरे में जाकर खुद को बंद कर लयिा। यह भी पढ़ें- सोलर सिस्टम की बैटरी में धमाका, आग लगने से मची अफरा-तफरी आग बढ़ती देख परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद छत ...