मकान में काम करते समय मजदूर गंभीर घायल, मौत
बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मजदूर मकान से गाटर पटिया उतारने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद संभल के गांव बघुरा करिया खेरा निवासी सत्यराम यादव ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई ओमप्रकाश (43 वर्ष) नगर के जेवर बस अड्डा के पास करीब आठ वर्ष से किराए पर रहकर मजदूरी करते हैं। इन दिनों क्षेत्र के गांव बोढ़ा में गाटर पटिया से निर्मित पुराने मकान की छत को उधेड़ने का कार्य चल रहा है। शनिवार की दोपहर लेबर ठेकेदार के साथ उसका भाई ओमप्रकाश मकान की छत से पटिया व लोहे का गाटर उतारने के कार्य कर रहे थे। कार्य करने के दौरान उसका भाई चोट लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। कुछ देर बाद ओमप्रकाश की मौत हो गयी। मृतक कब परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.