मऊ, अप्रैल 24 -- चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम सरौंदा में बुधवार की देर रात बलवंत सिंह पुत्र लक्ष्मी सिंह के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसके चलते कमरे में रखे कपड़ें, आभूषण, खाद्यान्न और नगदी सहित लगभग एक लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग को बुझाया। गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंच कर क्षेत्रीय लेखपाल ने घटना और क्षति का रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज कर आवश्यक कार्रवाई की। पीड़ित ने बताया घर पर लड़की की शादी का तैयारी चल रही थी। जिसके लिए कपड़े, आभूषण आदि समान जुटाकर कमरे में रखा गया था, जो जलकर नष्ट हो गया। यह भी पढ़ें- बंद मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी खाक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...