बिहारशरीफ, मई 27 -- दोनों पक्षों ने थाने में प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना क्षेत्र के नाला रोड-मछली मार्केट के पास किराये को लेकर मकान मालिक व किरायेदार में विवाद हो गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाकर प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मकान मालिक अमित कुमार और ओमप्रकाश ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपना भवन 'कनिष्क फूड प्लाजा' नामक रेस्टोरेंट संचालित करने के लिए आदर्श कुमार एवं उनके पिता धर्मेंद्र कुमार को किराये पर दिया था। पिछले कई महीनों से किराया जमा नहीं किया गया और किरायानामा (एग्रीमेंट) की अवधि समाप्त होने के बावजूद भवन खाली नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- मकान मालिक व किरायेदार में किराये के लिए विवाद किरायेदार पर करीब 24 लाख रुपये कि...