लखनऊ, अप्रैल 20 -- गुडंबा इलाके में महिला ने (32) मकान मालिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रविवार को केस दर्ज कराया है। मूल रूप से बहराइच निवासी 32 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि वह गुडंबा में एक साल से विशाल राजपूत के घर में किराए पर रह रही है। कुछ माह पहले विशाल दीवार फांदकर कमरे के अंदर घुस आया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर डराया-धमकाया। आरोपी ने संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। उसके बाद से आरोपी लगातार फब्तियां कसता और छेड़छाड़ करने लगा। परेशान होकर महिला ने आपबीती पति को बताई तो वह उसे छोड़कर चला गया। परेशान पीड़िता तीन छोटे बच्चों के साथ रविवार को गुडंबा थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.