मकान मालिक ने स्कूल में जड़ा ताला, कड़ी धूप में खड़े रहे नौनिहाल
फतेहपुर, मई 16 -- विजयीपुर। किशनपुर कस्बे में 11 महीने का एग्रीमेंट खत्म होने पर रात में मकान मालिक ने प्राइवेट स्कूल में ताला लगा दिया और फर्नीचर बाहर फेंक दिया। शनिवार की सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो चिलचिलाती धूप में सड़क पर बैठे नजर आए। विद्यालय प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। खखरेरू थाना क्षेत्र के कठरिया गांव निवासी शिव सिंह किशनपुर कस्बा में कॉन्वेंट विद्यालय संचालित करने के लिए कस्बा के संदीप अग्रवाल के भवन का पहले 25 साल का एग्रीमेंट कराया। फिर विवाद होने पर उसे निरस्त कर पंचायत में छह साल तक 11-11 माह का एग्रीमेंट की बात हुई। शुक्रवार जैसे ही एग्रीमेंट का 11 महीना पूरा हुआ। मकान मालिक ने भवन के अंदर रखा फर्नीचर एलईडी साउंड सर्विस को बाहर फेंक दिया और इस बिल्डिंग में विद्यालय नहीं चलेगा का बोर्ड लगा दिया। जब स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.