रामपुर, मार्च 30 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के अनुसार वह करीब दो साल पहले वह स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) की तैयारी के लिए चंदौसी गई थी। वहां उसने अपने छोटे भाई के साथ मोहल्ला वैशाली नगर फेज-2 में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। आरोप है कि मकान मालिक रूम सिंह उस पर बुरी नजर रखने लगा। 28 जुलाई 2024 को उसका भाई कोचिंग गया हुआ था। उसी दौरान आरोपी कमरे में घुस आया और उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। इसके बाद रात में भाई-बहन से कमरा खाली करा लिया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। कोचिंग जाते वक्त या गांव में कहीं भी वह उसका पीछा करते हुए आ जाता था। आरोप यह भी है कि उसकी हरकतों से परेशान होकर पीड़िता कोचिंग छोड़कर गांव आ गई तो आरोपी अभी भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। उसे फोन करके परेशान करता है। विरोध पर जान से मारने की धमकी देता है...