मकान मालिक ने नहाते समय छात्रा का बनाया वीडियो
प्रयागराज, अप्रैल 4 -- कैंट क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली एक छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप मकान मालिक पर है। छात्रा ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 मार्च को वह स्नान कर रही थी तभी मकान मालिक ने चुपके से वीडियो बना लिया। शक होने पर उसने मकान मालिक का मोबाइल चेक किया तो उसका वीडियो मिल गया। कैंट पुलिस ने बताया कि साक्ष्य संकलन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.