मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मकान मालिक ने किराया विवाद में तिलक मैदान रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा में सोमवार की दोपहर ताला लगा दिया। इससे बैंक का कामकाज पूरे दिन बाधित रहा। इस दौरान एसएचजी से जुड़ीं कुछ महिलाओं ने काम नहीं होने पर हंगामा किया। एक महीने के भीतर यह दूसरा मौका है, जब इस शाखा में ऐसी स्थिति बनी है। इसके पहले पांच जनवरी को भी इस शाखा में मकान मालिक बसंत सिंह ने कोर्ट के आदेश का हवाला देकर ताला लगाने पहुंच गए थे। सोमवार को एक बार फिर से मकान मालिक ने तालाबंदी कर दी। इससे घंटों तक बैंक प्रबंधक के अलावा कर्मचारियों को बाहर बैठना पड़ा। वहीं, सोमवार होने के कारण अधिक संख्या में पहुंचे ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा। शाखा प्रबंधक आर्यन भारद्वाज ने बताया कि पिछले दिनों हुए हंगामे के बाद मकान मालिक ने तीन महीने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.