फरीदाबाद, सितम्बर 4 -- हरियाणा के फरीदाबाद में एक किरायेदार महिला द्वारा अपने मकान मालिक को हनीट्रैप में फंसाकर जबरन वसूली का मामला सामने आया है। मकान मालिक तो उसके जाल में फंसकर उसे रुपए देने भी चला गया था, लेकिन इससे पहले उसने एक ऐसा काम किया कि वह इन लुटेरी महिलाओं के चक्कर में उलझकर अपनी रकम गंवाने से बच गया। दरअसल शख्स ने समझदारी से काम लेते हुए महिला के ब्लैकमेल करने की बात अपनी पत्नी को बता दी, जिसके बाद उसकी पत्नी ने भी ठंडे दिमाग से काम लेकर इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी और आगे पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने एक महिला को हनीट्रैप की साजिश रचने और इसके तहत 1 लाख रुपए की जबरन वसूली करने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरो...